काफलीगैर(बागेश्वर)। क्षेत्र के तहसील मुख्यालय कठपुड़ियाछीना में बिजली के तार चीड़ के पेड़ों को छू रहे हैं। पेड़ों को छू रहे तारों से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है।
कठपुड़ियाछीना में तहसील मुख्यालय और आईटीआई को जाने वाली हाइटेंशन बिजली की लाइन चीड़ के पेड़ों को छू रही हैं। हवा चलने पर तारों के टूटने का डर बना हुआ है। तहसील मुख्यालय और आईटीआई होने के चलते वहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है। बारिश के मौसम में तारों से पेड़ में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने ऊर्जा निगम से पेड़ों की लाॅपिंग करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि क्षेत्र में पेड़ों को छू रहे तारों को चिह्नित किया गया है। रविवार को शटडाउन लेकर तारों को छू रहे पेड़ों की लॉपिंग की जाएगी।