बागेश्वर। कांडा-धपोलासेरा सड़क में कांडा पड़ाव बाजार में हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच के लिए पहुंची एसडीएम सदर को गुणवत्ता में खामियां मिली। जल्द वह जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेगी।
सोमवार को कांडा पड़ाव में चल रहे डामरीकरण कार्य के निरीक्षण के लिए पहुंची एसडीएम मोनिका ने विभागीय अधिकारियों और व्यापारियों के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि सड़क में कई स्थानों पर डामरीकरण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। वहां से सैंपल एकत्र किए गए हैं। जिनकी लैब में जांच कराई जाएगी। जिसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। कुछ समय पूर्व व्यापारियों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। शिकायत मिलने के बाद डीएम आशीष भटगांई ने एसडीएम सदर को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।