फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रोजगारपरक योजनाओं को जिला योजना में करें शामिल

Mon, 28 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला योजना 2025-26 की तैयारियों और प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से रोजगारपरक योजनाओं को जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिला योजना में जनता के लिए उपयोगी और इस वित्तीय वर्ष में पूरा हो पाने वाले प्रस्तावों को शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से किसान, बागवान, पशुपालक और उद्यमियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाले प्रस्ताव तैयार करने, कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता पर निगरानी बनाने के लिए कार्यों की जीओ टैगिंग करने, कार्यदायी संस्थाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई योजनाओं के अनुमोदन से पहले गतिमान और अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभागों को प्रस्तावित योजनाओं का औचित्य देना होगा। इस मौके पर डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीईओ जीएस सौन, डीएसटीओ दिनेश रावत, डीपीओ मंजुलता यादव, लोनिवि के ईई संजय पांडेय, जल संस्थान ईई सीएस देवड़ी, जल निगम ईई वीके रवि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें