फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मानसून सीजन में 29 सड़कों को खोलने के लिए तैनात रहेंगी 15 मशीनें

Sun, 27 Apr 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में आगामी मानसून काल में बाधित होने वाली सड़कों को खोलने के लिए पीएमजीएसवाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानसून काल में 29 सड़कों के लिए 15 मशीनें तैनात की जाएंगी। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन से सड़कें बाधित होती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों के लिए आवागमन करने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कई बार घंटों तक सड़क बाधित होने से लोग फंसे रहते हैं। लोगों की परेशानी को कम करने और सड़क बाधित होने पर उन्हें खेलने के लिए धरमघर-माजखेत और धरमघर-सनगाड़ के लिए धरमधर में, सनेती-दियाली कुरौली और बनलेख-किड़ई सड़क के लिए रीमा में, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट के लिए कमेड़ीदेवी में, बागेश्वर-हरसिला, बागेश्वर-कपकोट, भयूं-गडेरा, भयूं-गुलेर, चीराबगड़-पोथिंग, कपकोट-तेजम और कपकोट-बाछम मार्ग के लिए कपकोट में, खड़लेख-भनार मार्ग के लिए दो, खड़लेख-भनार-नौकाना-बसेरा, कपकोट-तेजम और लीती-गोगिना के लिए शामा में, कपकोट-काफलीकमेड़ा, कपकोट-बड़ैत के लिए बांसे में, मुनार-सूपी, सूपी-हरकोट के लिए सूपी में, कपकोट-कर्मी-तोली, कपकोट-कर्मी-बघर के लिए सरण में, रिखाड़ी-बाछम, रिखाड़ी-खाती, रिखाड़ी-सोराग के लिए धूर में, बदियाकोट-कुवांरी, बदियाकोट-बोरबलड़ा के लिए बदियाकोट में जेसीबी मशीनें तैनात की जाएंगी। इससे सड़क बाधित होने पर सड़कों को खेलने का का कार्य किया जाएगा। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि जेसीबी मशीनों की तैनाती के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मानसून काल से पहले सभी तैयारियां दुरुस्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें