फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तरमोली पंपिंग योजना को बिजली आपूर्ति की दरकार

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के गांवों को पेयजल संकट से उबारने के लिए पेयजल निगम ने तरमोली पंपिंग योजना का निर्माण तो किया लेकिन ऊर्जा निगम से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे चार गांवों के ग्रामीणों को इस गर्मी में भी पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम आते ही जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए तैयारियां की जाती हैं। जिले में पेयजल निगम ने 14 करोड़ रुपये की लागत से साल 2022 से तरमोली ग्राम समूह पंपिंग योजना का कार्य शुरू किया जो बनकर तैयार हो गई है। ऊर्जा निगम से बिजली का संयोजन नहीं मिलने से योजना का संचालन नहीं हाे पा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को इस गर्मी में भी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। जल निगम के एई बीएस रौतेला ने बताया कि योजना का काम लगभग पूरा हो गया है। क्षेत्र के बोहाला, पाना, सिमतोली और असों मल्लाकोट गांवों में संयोजन भी दे दिए हैं। बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद गांवों में पेयजल की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

तरमोली पंपिंग योजना में बिजली आपूर्ति देने के लिए जिस ठेकेदार को काम दिया गया था। उसने कार्य पूरा नहीं किया है। संबंधित ठेकेदार को अंतिम चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद खोलिया, एसडीओ ऊर्जा निगम बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें