फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी

Tue, 11 Jun 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एक ओर बागेश्वर नगर के लोगों को गर्मी के सीजन में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर जिला अस्पताल के पास पाइपलाइन से करीब दो महीने से पानी बर्बाद हो रहा है। पानी सड़क और नाली में बह रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला के बीते 22 अप्रैल के अंक में पानी की बर्बादी पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी लेकिन हालात अब भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं। पाइप लाइन से पानी लीक हो रहा है। नगर के तहसील रोड, मंडलसेरा, कठायतबाड़ा क्षेत्र में पानी की कमी है। लोगों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी का कहना है कि सड़क पर बिछी पाइप लाइन जिला अस्पताल की निजी लाइन है। विभाग ने पहले भी दो बार क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करवाई है। अस्पताल प्रशासन को लाइन की मरम्मत कराने के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें