फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राहगीरों और यात्रियों के लिए वरदान से कम नहीं मांगधारा

Tue, 11 Jun 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-ताकुला मार्ग पर बना प्राकृतिक जलस्रोत मांगधारा आज भी यात्रियों और राहगीरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नगरपालिका के सैंज, बड़ेत, बिलौना आदि के लोग भी गर्मियों में पीने के लिए इसी स्रोत के पानी पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन

एक समय में लोग प्राकृतिक स्रोतों के शीतल जल पर ही निर्भर थे। फ्रिज के पानी की बजाय प्राकृतिक स्रोत का जल अधिक शीतलता के साथ-साथ संतुष्टि भी प्रदान करता है। हालांकि वर्तमान में कई जलस्रोत उपेक्षा के कारण सूखते जा रहे हैं लेकिन मांगधारा कई दशकों से लोगों की प्यास बुझा रहा है। सड़क किनारे बने इस धारे पर पूरे दिन वाहन चालक और यात्री बोतल से पानी भरते हुए देखे जा सकते हैं। नगर के व्यापारी भी दोपहिया वाहन लेकर रोजाना धारे से पानी लेकर आते हैं। ज्वालादेवी, नारायणदेव और बिलौना वार्ड के कई लोग सुबह और शाम पीने के लिए इसी स्रोत से पानी लेकर आते हैं। गर्मियों के दिनों में सुबह-शाम धारे पर काफी भीड़ रहती है।
मांगधारे की महत्ता को देखते हुए नगरपालिका ने धारे के संरक्षण के लिए भी कार्य कराया है। धारे को गंदगी और नुकसान से बचाने के लिए जलस्रोत के पास देवी-देवताओं के चित्र बनाए गए हैं। आस्था और शीतलता के चलते लोग भी धारे को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

मांगधारा नगर का प्रमुख प्राकृतिक जलस्रोत है। नगरपालिका ने करीब डेढ़ साल पहले 1.80 लाख रुपये से धारे के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों के बैठने का भी इंतजाम कराया था। धारे को संरक्षित करने के लिए समय-समय पर पालिका की ओर से धारे में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है।
विज्ञापन


हयात सिंह परिहार, ईओ नगरपालिका, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें