फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गिरेछीना और जौलकांडे सड़क पर गिर रहा मलबा

Thu, 23 Feb 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। द्वारिकाछीना के पास पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण गिरेछीना और जौलकांडे मोटर मार्ग की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटी गई पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ है। अब भी मिट्टी गिर रही है। सड़क पर छोटे वाहन चल रहे हैं लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर मानसून के बाद से चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। द्वारिकाछीना के पास से जौलकांडे के लिए भी सड़क काटी गई है। इसी स्थान पर सड़क को चौड़ी करने के लिए पहाड़ी को काटा गया था। अब उसी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी दिन में पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरते रहे। सड़क पर आवाजाही सुचारु होने से यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है लेकिन मलबा गिरने के कारण खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नीचे गिर सकता है।
ऐसे में गिरेछीना, सात रतबे और जौलकांडे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का संपर्क कट जाएगा और वाया गिरेछीना अल्मोड़ा जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। लोनिवि के ईई राजकुमार ने कहा कि मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें