फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सात दिन बंद रहेगा माल रोड का पेट्रोल पंप

Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के माल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में दो जून से नवीनीकरण और मशीन बदलने का काम होना है। इसके चलते दो से आठ जून तक पंप बंद रहेगा। इस दौरान पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

माल रोड का पेट्रोल पंप नगर के बीचोंबीच पड़ता है। नगर के सबसे पुराने इस पंप पर दबाव भी अधिक रहता है। नगर में होने के चलते इस पंप पर पूरे दिन पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए वाहनों की लाइन लगी रहती है। पंप के बंद होने से एक सप्ताह तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मुख्य पंप के बंद रहने से वाहन चालकों को कांडा मार्ग, आरे, बिलौना, द्यांगण के पेट्रोल पंप की दौड़ लगानी पड़ेगी। माल रोड वाले पेट्रोल पंप पर रोजाना करीब ढाई हजार लीटर पेट्रोल और करीब दो हजार लीटर डीजल की खपत होती है। अधिकतर सरकारी कार्यालयों के वाहनों में भी इसी पंप से ईंधन भरवाया जाता है।
इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि पंप की मशीन बदली जानी है। इसके चलते एक सप्ताह तक पंप बंद रहेगा। सरकारी कार्यालयों को पंप के बंद रहने की सूचना देकर कुछ दिन तक अन्य पेट्रोल पंप से ईंधन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें