बागेश्वर। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि सभी कांग्रेसियों का लक्ष्य कांग्रेस को मजबूती देना होना चाहिए। उन्होंने सेवादल जिलाध्यक्ष किशन सिंह कठायत को नियुक्तिपत्र दिया।
जिले के भ्रमण पर आईं कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस सेवादल मजबूती से हर जिले में काम कर रहा है। इसका लाभ आने वाले समय में दिखाई देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा की। पार्टी पदाधिकारियों ने बागेश्वर में होने वाले उपचुनाव के साथ निकाय और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सेवादल जिलाध्यक्ष कठायत से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए कहा। बागेश्वर पहुंचने पर सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष पुरोहित का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय के एक होटल में हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित बिष्ट, रणजीत दास, सुनील भंडारी, हरीश चंद्र त्रिकोटी, दरपान राम, लोकमणि पाठक, अर्जुन चंद्र भट्ट, किशन गिरी गोस्वामी, कुंदन गिरी, प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे। संवाद