फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: संकरी सड़कों से लग रहा जाम

Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के भराड़ी बाजार में जाम की समस्या बढ़ रही है। संकरी सड़कों से आए दिन लग रहे जाम से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। व्यापारियों ने जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह करीब आधे घंटे तक बाजार में जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम को भी बाजार में जाम लगा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि पार्किंग का उचित प्रबंध नहीं होने और नो इंट्री के समय भारी वाहनों के बाजार में प्रवेश करने से जाम लग रहा है। जाम लगने से राहगीरों और व्यापारियों को समस्या हो रही है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जाम से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि संकरी सड़कों के कारण जाम लग रहा है। यातायात पुलिस जाम खुलवा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें