फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आंदोलन पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर

Fri, 01 Dec 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 12 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन जारी है। कई विभागों के इंजीनियर ने दूसरे दिन भी धरना देकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लोनिवि कार्यालय परिसर में हुए प्रदर्शन में लोनिवि, सिंचाई, लघु सिंचाई, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल निगम, उरेडा, यूपीसीएल आदि विभागों के अभियंताओं ने भाग लिया। महासंघ के जिला अध्यक्ष एन के जोशी ने बताया कि इंजीनियर कनिष्ठ अभियंताओं को पात्रता के अनुसार तीन पदोन्नति और पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने, पीएमजीएसवाई खंड के लिए लोनिवि के पूर्व में स्वीकृत संवर्गीय पदों को पुनर्जीवित करने, उच्चस्तरीय पदों पर डिप्लोमा इंजीनियरों की पदोन्नति के लिए समानांतर गैलरी सृजित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पेयजल निगम और जल संस्थान का राजकीयकरण करते हुए एकीकरण करने, कृषि विभाग, जिला पंचायत आदि में सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता के पद सृजित करने, लघु सिंचाई विभाग में 2013 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को अपर सहायक अभियंता पदनाम और 4800 ग्रेड वेतन का लाभ देने आदि मांगों के लिए आंदोलन पर हैं। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव जीएस मेहरा, विपिन सनवाल, संतोष कुमार, प्रमोद मेहता, रणजीत प्रसाद, भुवन चंद्र जोशी, मनमोहन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें