फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 31 साल बाद भी लाइब्रेरी को नहीं मिला पुस्तकालय अध्यक्ष

Fri, 01 Dec 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जिला पुस्तकालय को 31 साल बाद भी स्थायी पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। व्यवस्था के तहत प्रभारियों के सहारे पुस्तकालय अध्यक्ष का पद चल रहा है। वर्तमान में पुस्तकालय के सदस्यों की संख्या 1053 है। यहां पर एक बार में केवल 100 लोग ही बैठकर पढ़ सकते हैं। पुस्तकालय में वॉटर कूलर, प्रोजेक्टर, जनरेटर, स्मार्ट टीवी समेत अन्य सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन

1988 में हुई थी स्थापना
पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। यहां 10,000 पुस्तकें हैं, जिनमें 213 नई और 9787 पुरानी हैं। पुस्तकालय मेंयहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले 100 से 150 युवा रोजाना पढ़ने आते हैं। बैठने के इंतजाम सीमित होने से कई बार युवाओं को परेशानी भी उठानी पड़ती है। पुस्तकालय में 1992 के बाद से स्थायी पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं हैं।
कई पद भी हैं खाली
कैटलॉगर का पद है रिक्त है। हालांकि चतुर्थ श्रेणी के पद पर स्थायी कर्मचारी नियुक्त हैं।
22 साल तक किराये के भवन में हुआ संचालित
स्थापना के बाद से 22 साल तक पुस्तकालय किराये के भवन में संचालित हुआ। वर्ष 2010 से तहसील परिसर में बने भवन में पुस्तकालय संचालित हो रहा है। भूतल और प्रथम तल पर बने स्टडी हॉल में 50-50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पुस्तकालय में 10 स्टडी टेबल, एक इन्वर्टर, तीन प्रिंटर, 10 कंप्यूटर हैं, लेकिन डिजिटल पुस्तकालय कक्ष नहीं बना है, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी सीमित हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें कम हैं, हम स्वयं की किताबों से पढ़तें हैं। पढ़ाई के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालय में सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
गंगा आर्या, छात्रा
पुस्तकालय में वाईफाई की अच्छी सुविधा होेनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जानी जरूरी है।
मोहित टम्टा, छात्र
पुस्तकालय में साफ-सफाई की कमी हैं। वॉटर प्यूरीफायर भी नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें अधिक से अधिक मंगाई जानी चाहिए।
गोेकुल सिंह, छात्र
मांग के अनुसार हर साल पुस्तकें मंगाई जाती हैं। वाटर कूलर की डिमांड भेजी गई है। अखबार और प्रतियोेगी परीक्षा की तैयारी के लिए मासिक पत्रिकाएं लगी हैं। हर साल बजट की उपलब्धता के अनुसार नई पुस्तकें मंगाई जाती हैं।
भुवन जोशी, प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष, जिला पुस्तकालय बागेश्वर
जिला पुस्तकालय के द्वितीय तल में स्टडी हॉल बनाने के लिए 60 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें