फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में निश्चेतक नहीं होने से ऑपरेशन ठप, मरीज हुए बेबस

Thu, 30 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के निश्चेतक के अवकाश पर होने के कारण करीब दो महीने से ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। ऑपरेशन ठप होने से जिले के लोगों को अल्मोड़ा और हल्द्वानी का रुख करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन दो महीनों में निश्चेतक की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

बीते छह अक्तूबर को जिला अस्पताल में कार्यरत निश्चेतक अवकाश पर चलीं गईं थीं जो अब तक काम पर नहीं लौटीं। निश्चेतक नहीं होने से जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के साथ अन्य ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। जिला अस्पताल से हर रोज मरीजों को रेफर किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी हड्डी रोग से पीड़ित एक मरीज को रेफर किया गया।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजाशंकर जोशी ने बताया कि निश्चेतक नहीं होने से ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक मरीज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल में निश्चेतक की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र भेजा गया है। फिर रिमाइंडर भेजा जाएगा।

डॉ. डीपी जोशी सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें