फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप योजना से बाजगांव को पानी नहीं मिलने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
बागेश्वर में नलकूप से बाजगांव को पानी देने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बाजगांव के ग्रामीणों ने भनारतोली की निर्माणाधीन नलकूप परियोजना से गांव के 30 परिवारों को भी पानी देने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने एडीएम के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने एडीएम चंद्र सिंह इमलाल के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन नलकूप योजना से केवल भनारतोली गांव को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि गांव से सटे बाजगांव के ग्रामीणों की उपेक्षा की जा रही है। कहा कि जिस स्थान पर नलकूप बन रहा है, वहां से दोनों गांवों की दूरी बराबर है। वहां पर प्रमोद मेहता, विक्रम मेहता, पंकज मेहता, अर्जुन सिंह, कमलेश सिंह, नंदन मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें