फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निर्यात केंद्र बना शोपीस

Wed, 19 Jun 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले से कोई भी उत्पाद विदेश भेजने की व्यवस्था नहीं है। पोस्ट ऑफिस के निर्यात केंद्र का बीते जनवरी से अब तक एक भी उद्यमी ने लाभ नहीं लिया है। किसी भी उद्यमी ने केंद्र के माध्यम से विदेश में अपना उत्पाद नहीं भेजा है। सरकारी महकमे ने उद्यमियों के उत्पाद विदेश भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

हस्तशिल्पियों और उद्यमियों के उत्पादों को विदेश भेजने के लिए डाक विभाग की ओर से बागेश्वर डाकघर में निर्यात केंद्र स्थापित किया गया है। बीते पांच माह में एक भी उद्यमी निर्यात केंद्र की ओर आकर्षित नहीं हुआ। डाकघर में संचालित निर्यात केंद्र के माध्यम से उद्यमी अपने उत्पादों को दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचा सकते हैं। पहले उद्यमियों को कस्टम क्लियरेंस के लिए महानगरों की दौड़ लगानी पड़ती थी लेकिन अब डाक विभाग यह सुविधा दे रहा है लेकिन लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। लोग मुख्य डाकघर से संपर्क कर पार्सल ऑनलाइन बुकिंग कर भेज सकते हैं। पार्सल के किलोभार के मुताबिक निर्यात का शुल्क लिया जाएगा।





डाक विभाग के निर्यात केंद्र की जानकारी लगातार लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। निर्यात केंद्र की मदद से ग्राहक को उत्पाद विदेश भेजने की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पलता बिष्ट अधिकारी, पोस्टमास्टर, डाकघर बागेश्वर


आयात-निर्यात नीति से विदेश में उत्पाद भेजने की सुविधा है। योजना में अब तक कोई पंजीकरण नहीं हुआ है।
चंद्र मोहन सिंह रावत, महाप्रंबधक, उद्योग विभाग बागेश्वर



जिले से निर्यात सुविधा के लिए किसी प्रकार का केंद्र स्थापित नहीं है। भविष्य में निर्यात केंद्र स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।
आरसी तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें