फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 95 मामले सामने आने के बाद भी लोग सजग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के 95 मामले सामने आने के बाद भी लोग सजग नहीं हैं। बाजार हो या अस्पताल कहीं भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। लोग झुंड के रूप में बाजारों में निकल रहे हैं। अस्पताल में भी लोग झुंड के रूप में ही दिखाई दे रहे हैं। यह हाल तब है, जब मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने में जिले में तीन हजार से अधिक लोगों का चालान हो चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में अधिक भीड़ थी। लोग समूह में बाजार में चलते देखे गए। लोग ऐसे चल रहे थे कि मानो कोरोना संक्रमण का खात्मा हो गया है और सामान्य दिन लौट आए हैं।
दो गज के फासले के नियम का पालन करने के प्रति कतई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। सोमवार को जिला अस्पताल का नजारा भी कुछ ऐसा ही था। सैकड़ों की संख्या में अस्पताल पहुंचे लोग डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराने की आपाधापी में सोशल डिस्टेंसिंग की बात को भूल गए और अस्पताल के भीतर भारी भीड़ लगा दी। अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवान लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के लिए आगाह करते रहे, लेकिन वे सुनने को तैयार ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें