फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के शिक्षकों ने वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निजी स्कूलों के शिक्षकों ने तीन महीने से वेतन न मिलने को लेकर कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। मुख्य शिक्षाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

निजी विद्यालय संघ ने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते मार्च से निजी स्कूल बंद होने के कारण शिक्षक और कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। लॉकडाउन के दौरान शिक्षक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। जिसके चलते अधिकतर अभिभावकों ने शिक्षण शुल्क जमा कर दिया है।
स्कूलों को आरटीई के तहत मिलने वाला शुल्क भी सरकार ने दे दिया है। इसके बावजूद शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। संघ ने शिक्षकों को वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष संजय जोशी, सचिव गिरीश कुमार, कोषाध्यक्ष हेम चंद्र पांडेय, सुरेश कुमार, इंद्रा भाकुनी, किरन जोशी, सुमन कनवाल, रुचि पांडे, पूजा भट्ट, रजनी टम्टा, गीता बिष्ट, किरन दफौटी, कविता उपाध्याय, मनोज पांडे, जोगा सिंह बोरा, प्रियंका भाकुनी, निर्मला फर्त्याल, गिरीश मिश्रा, पंकज लोहनी के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें