फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ओखलीसिरौद गांव में तेंदुआ आने से लोग दहशत में

Tue, 10 Jun 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ओखलीसिरौद गांव में दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। विगत दो महीने में तेंदुआ छह ग्रामीणों की बकरियों को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को तेंदुए ने कांति देवी की बकरी को मार दिया। महिला ने बताया कि वह बकरी चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान झाड़ी मे दुबक कर बैठे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद कुछ दूर ले जाकर उसने बकरी को छोड़ दिया, लेकिन तब तक बकरी मर चुकी थी। ग्रामीण संजय कुमार, गंगा देवी, पुष्पा देवी, पानुली देवी, दया देवी, मनीषा देवी, संजय कुमार, जगदीश राम आदि ने बताया कि तेंदुआ लगातार गांव में धमक रहा है। अब तक कई ग्रामीणों के मवेशी उसका शिकार बन गए हैं। वन विभाग को कई बार समस्या बता चुके हैं। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि गांव में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी जा रही है। विभाग की टीम गांव में गश्त भी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें