फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल और अन्य पेड़ों ने झूला पुल को जकड़ा

Mon, 22 May 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में पेड़ों ने जकड़ा झूला पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के सरयू के ऊपर वर्ष 1913 में बने पैदल झूला पुल को पीपल और अन्य जंगली पेड़ों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सफाई न होने से पुल के ऊपरी भाग के कभी भी भरभराकर गिरने की आशंका बनी है। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद से पुल की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


अंग्रेजों ने अपने शासनकाल वर्ष 1913 में सरयू के ऊपर पैदल झूला पुल का निर्माण किया था। पुल की उम्र अब सौ साल से ऊपर हो चुकी है। पुल के ऊपरी भाग की दीवार पर पीपल और अन्य जंगली पेड़ उगे हुए हैं। पेड़ों ने ऊपरी भाग में अपनी जड़ें फैला दी हैं। लोगों का कहना है कि पेड़ों को शीघ्र नहीं उखाड़ा गया तो पेड़ों की जड़ें मोटी होती जाएंगी। इससे दीवारों को गंभीर खतरा होगा। व्यापारियों और नागरिकों ने नगर पालिका से पेड़ों को शीघ्र उखाड़कर पुल की सुरक्षा करने को कहा है।

मांग करने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, शेखर पांडे, बाला दत्त तिवारी, हेम साह, नंदन साह, संजय साह जगाती, जगदीप साह आदि शामिल हैं। इधर नगर पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि शीघ्र मौका मुआयना करके पुल की शीघ्र सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें