फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत बने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक में मौजूद सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए गणेश सिंह रावत को अध्यक्ष बनाया है। पुष्कर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, अशोक सिंह बिष्ट सचिव, प्रभाकर जोशी सह सचिव, नवीन चंद्र आर्या को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने, उनका बीमा कराने समेत कई मांगे उठाई गई। मांग पूरी होने तक राशन वितरण न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हुई में बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने समस्याओं को लेकर मंथन किया। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को विगत माह का किराया, भाड़ा और कमीशन नहीं मिला है। मांग की है कि विक्रेताओं को हर माह 15 हजार मानदेय दिया जाय। उनको कोराना वारियर्स घोषित करते हुए 50 लाख रुपये का बीमा किया जाय। इस मौके पर जिले के सभी गोदामों में धर्मकांटा लगाने की मांग भी उठाई गई। बैठक में संतोष कांडपाल, मीरा देवी, पूरन सिंह, पान सिंह मेहता, गोविंद बल्लभ पांडे, पदमराम, राजेंद्र सिंह भंडारी, कुंदन सिंह, हेम मिश्रा, दीप प्रकाश, कुलदीप सिंह, जगदीश चंद्र, लक्ष्मण सिंह, मोहित साह, प्रमोद जोशी, आनंद सिंह, भुपाल सिंह, धन सिंह, विशन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें