फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से 248 और अन्य जिलों से 185 प्रवासी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना के चलते जिले में बाहरी प्रदेशों और राज्य के अन्य जिलों से प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को 433 प्रवासी बागेश्वर पहुंचे। कंट्रोल रूम के अनुसार बाहरी राज्यों से 248 प्रवासी और प्रदेश के अन्य जिलों से 185 प्रवासी स्टेजिंग एरिया बिलौना पहुंचे। वहां जांच के बाद सभी को जरूरी निर्देश दिए गए। कोरोना काल में जिले में 35378 प्रवासी घर लौट चुके हैं। इनमें से 31233 लोगों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। 4145 प्रवासी क्वारंटीन में हैं। जिले से 3549 प्रवासी मजदूर घरों को रवाना किए गए हैं। इनमें 1726 प्रवासी नेपाल के और 1823 अन्य राज्यों के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें