फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे का भुगतान जल्द करे सरकार

Fri, 13 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक चंदन दास ने सरकार से किसानों को मुआवजे का भुगतान तत्काल करने की मांग की है। विधायक ने ऐलान किया है कि सड़कों के मुआवजे का भुगतान काश्तकारों को समय पर नहीं हुआ तो वह विधानसभा में धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक  दास ने बताया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में दर्जनों सड़कें सालों से निर्माणाधीन हैं। लोनिवि सहति अन्य निर्माण एजेंसियों ने दर्जनों गांवो के काश्तकारों को भूमि का करोड़ों रुपये का भुगतान करना है।

उन्होंने बताया कि सरकार से भूमि के मुआवजे का भुगतान करने के संबंध में मैंने कई बार कह दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार समय पर मुआवजे का भुगतान नहीं करेगी तो वह विधान सभा में धरने पर बैठ जाएंगे। विधायक दास ने बैजनाथ में प्रभावित काश्तकारों को तत्काल भूमि का मुआवजा देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें