सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जिला स्तरीय सपनों की उड़ान का आयोजन 16 नवंबर के प्रात: 10 बजे से राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम संयोजक जिला परियोजना अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा करेंगे।
बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी करेंगे। इधर संरक्षक और मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने प्रतिभागियों से पूरी तैयारी के साथ समय पर पहुंचने को कहा है।
केएमवीएन उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, बीसूका उपाध्यक्ष भुवन पाठक, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, मनोहर राम कपकोट, भरत फर्स्वाण समेत जिला पंचायत के सदस्य विशिष्ट अतिथि होंगे।