फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एकमात्र नेत्र सर्जन के अवकाश पर जाने से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं आए दिन प्रभावित हो रही हैं। इन दिनों जिले की एकमात्र नेत्र सर्जन के अवकाश पर चले जाने के कारण आंखों के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते लंबे समय से नेत्र रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के चलते ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में समुचित उपचार न मिलने के कारण आखें की सर्जरी और अन्य गंभीर मामलों के मरीजों को उपचार के लिए जिले के निजी अस्पतालों या अल्मोड़ा और हल्द्वानी के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। स्थानीय जनता ने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

कोट
जिला अस्पताल में तैनात नेत्र सर्जन वर्तमान में स्वास्थ्य कारणों के चलते मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं। मरीजों की सुविधा के लिए फिलहाल अस्पताल में तैनात कुशल ऑप्टोमेट्रिस्ट आंखों का प्राथमिक उपचार और जांच की जा रही है। नेत्र सर्जन के जल्द ही ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद है, जिसके बाद व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो जाएंगी। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें