फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मंडलसेरा बाइपास सड़क के सुधरेंगे दिन, 35 लाख की लागत से लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। नगर के मंडलसेरा बाइपास सड़क पर सफर करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क के अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुके स्थानों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सड़क के खराब हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा।
इस पूरे सुदृढ़ीकरण कार्य पर लगभग 35 लाख रुपये की लागत आएगी। टाइल्स लगने से सड़क की दशा में व्यापक सुधार होगा, जिससे आए दिन लगने वाले जाम और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण यात्रियों को होने वाली दिक्कतों से पूरी तरह निजात मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......कोट
मंडलसेरा बाईपास सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जा रही है। निविदा कार्य पूर्ण होते ही धरातल पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवाजाही में कोई असुविधा न हो।

.........ऋषिराज वर्मा, ईई, लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें