। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से धरमघर में आयोजित तीन दिवसीय माउंटेन बाइकिंग शिविर एवं फन राइड का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। समापन के मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शुक्रवार को सभी प्रतिभागियों ने धरमघर क्षेत्र में मोटर बाइकिंग की। कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने कहा कि इस क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की बेहद संभावनाएं हैं। साहसिक पर्यटन से रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। समापन अवसर पर चेतन सिंह धर्मशक्तू, रघुवीर सिंह, कालाकोटी आदि मौजूद थे।