फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पूरा समय दें अभिभावक

विज्ञापन
सेंट जोसफ स्कूल बागेश्वर के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बच्चों को पूरा समय दें अभिभावक
विज्ञापन

सेंट जोसफ के वार्षिकोत्सव में दिखी देशभर की संस्कृति, डीएम और एडीजे ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बागेष्वर। सेंट जोसफ स्कूल थुणाई नदीगांव में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीएम राजगुरु और विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज कुलदीप शर्मा ने अभिभावकों से बच्चों को पूरा समय देने को कहा।
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि बच्चे का पहला स्कूल घर ही होता है। इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चों से संवाद करना चाहिए। बच्चे के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनकी सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए ताकि कोई बच्चा गलत राह पर न जाए। शिक्षकों से भी अभिभावकों के साथ तालमेल बनाने की अपेक्षा की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। मनोहारी प्रस्तुतियां देकर देशभर की सांस्कृतिक झलक दिखलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, सोनिया सिंह, सिस्टर सिसिलिया, सिस्टर रोमा, सिस्टर विनीता आदि रहे। सचिन सागर एवं मीनाक्षी पांडा ने संचालन किया।
विज्ञापन

इसकी दो उीसी फोटो नंबर 12बीजीएस12पी, 13पी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें