फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत की याद में कल जारी होगा डाक टिकट

Tue, 22 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कौसानी कस्बे में जन्मे हिंदी के विख्यात छायावादी कवि स्व. सुमित्रानंदन पंत की पुण्यतिथि पर बुधवार को देहरादून राजभवन के प्रेक्षागृह में डाक टिकट जारी होगा। राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल डॉ. केके पॉल 23 को पूर्वाह्न 11 बजे इसे जारी करेंगे। उत्तराखंड मूल के किसी साहित्यकार की याद में यह पहला डाक टिकट होगा।
विज्ञापन


पंत का देहावसान 28 दिसंबर 1977 को हुआ था। सुमित्रानंदन पंत का रचना संसार काफी व्यापक रहा है। छायावादी कविताओं के साथ ही उन्होंने आम शोषित, पीड़ित व्यक्ति को भी अभिव्यक्ति दी। पंत के दार्शनिक विचारों से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उनकी याद में डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव जून में सरकार को भेजा था। जिसे मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें