बागेश्वर के नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण करती संयुक्त टीम।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अभिभावकों द्वारा डीएम कार्यालय में नारेबाजी के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम रंजना राजगुरु के निर्देश के बाद एसडीएम सदर योगेंद्र सिंह और सीईओ नरेश शर्मा ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था, खानपान, आवासीय इकाई में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी जुटाई।
इस दौरान एसडीएम ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। प्रधानाचार्य से संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीईओ ने अगले आदेश तक प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान बारीकी से समस्याओं की जांच की गई। अधिकारियों ने विद्यालय की पेयजल आदि समस्याओं की गहनता से जांच की। इसके बाद सीइओ नरेश शर्मा ने प्रधानाचार्य से विद्यालय में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण भी मांगा। सीईओ ने बजट उपलब्ध होते हुए भी महिला पीआरडी को हटाने के मामले में तुरंत नियुक्ति के आदेश दिए। सीईओ ने बताया कि यदि जांच रिपोर्ट में अनियमितता मिली तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग विद्यालय में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगा। बता दें कि नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल में सुविधाएं बढ़ाने की मांग को डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था।