फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा, जीतनगर को नगर पालिका में मिलाने का विरोध

Fri, 14 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। 
विज्ञापन
बागेश्वर में सजने लगा मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा और जीतनगर को नगर पालिका में मिलाने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ना शुरू हो गया है। संयुक्त जनकल्याण समिति की बैठक में मंडलसेरा, जीत नगर का पालिका में मिलाने का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश शासन से एक साल पहले मंजूर ट्यूबवेल का निर्माण शीघ्र शुरू करने मांग की गई।
पीपलचौक में समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग नगर पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर आपत्ति दर्ज की जाएगी। बावजूद इस इलाके को नगर पालिका में शामिल किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वक्ताओं ने विधायक, डीएम, नगर पालिकाध्यक्ष से इस क्षेत्र को किसी भी हालत में नगर पालिका परिषद में शामिल न करने की मांग की गई। कहा गया कि गांव के अधिकतर हिस्से में पीने के पानी का संकट गहराया है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ट्यूबवेल 11 जून 2015 को मंजूर हुआ था लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने विधायक से शासन से निर्माण के लिए शीघ्र बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में समिति के संरक्षक दीवान सिंह दानू, हीरा सिंह टाकुली, खीम सिंह पथनी, केशर सिंह कनवाल, धन सिंह बाफिला, जगत सिंह नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें