फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारियों ने फिर दिखाई दबंगई

Sat, 07 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
अवैध खनन का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती के खनन कारोबारियों ने रात में जेसीबी से चलाकर तैलीहाट गांव के बच्चों के खेल मैदान को खोद दिया। जिसका विरोध करने पर खनन कारोबारियों की ग्रामीणों के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान कारोबारियों ने तैलीहाट की प्रधान को गोली से मारने की धमकी  दी तो ग्रामीणों ने भी जेसीबी ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गोमती नदी के खनन पट्टा धारकों ने बृहस्पतिवार की रात खनन सीमा से बाहर तैलीहाट गांव के बच्चों के खेल मैदान में जेसीबी चलाकर चार ट्रक से अधिक रेत निकाल ली। खेल मैदान में जेसीबी लगने की सूचना मिलते ही तैलीहाट की प्रधान कमला काला गांव की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची। जहां खनन कारोबारियों की महिलाओं के साथ जमकर कहासुनी हुई।

ग्राम प्रधान तैलीहाट ने बताया कि पट्टा धारक के एक पार्टनर ने अवैध खनन का विरोध करने पर गोली मारने की धमकी तक दी। ग्रामीणों ने जब जेसीबी मशीन को फूंकने की धमकी दी तो खनन कारोबारी मौके से भाग निकले। तैलीहाट की प्रधान कमला काला और वन पंचायत सरपंच दयाल सिंह काला के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीण एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट से मिले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अवैध खनन न रुकने पर पूरी निकासी रोकने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बीडीसी सदस्य गंगा नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी काला, दिनेश नेगी, शुभम पंत, प्रेमप्रकाश, शिवा रौतेला, अभय नेगी, पूरन मेहरा, संजय मेहरा, दीपक काला, प्रकाश मेहरा, प्रकाश रौतेला आदि के हस्ताक्षर हैं। 

गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम गरुड़ रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने थानाध्यक्ष बैजनाथ से मामले की जांच करने को कहा है। गोमती में अवैध खनन की शिकायतें पहले भी कई बार मिली हैं।

जिसकी हकीकत जांचने के लिए वह शनिवार को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। अगर सीमा से बाहर खनन पाया गया तो पट्टा धारक से जुर्माना वसूला जाएगा। तैलीहाट की प्रधान को गोली मारने की धमकी देने की भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें