फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे स्कूल-अच्छे शिक्षक पत्रिका का विमोचन

Sat, 07 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पुस्तिका का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत प्रकाशित अच्छे स्कूल-अच्छे शिक्षक पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी आकाश सारस्वत के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


कहा कि यह पत्रिका शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी। एसएसए के समन्वयक और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने बताया कि पत्रिका में उन शिक्षकों, स्कूलों को स्थान दिया गया है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों से एक नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण भाव, तमाम प्रयासों से ही आज सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या फिर से बढ़ रही है। एकल होने के बावजूद इन शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए हैं वह दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। पत्रिका विमोचन के मौके पर एडीएम एसएस जंगपांगी, एनसीसी अधिकारी कर्नल चौहान आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें