फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोली नहर में पानी नहीं, सूखे खेत

Thu, 04 Jun 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोली गांव के लिए गोेमती से बनी सिंचाई नहर में टेल तक पानी नहीं चल रहा है जबकि लघु सिंचाई विभाग की गूल बंजर पड़ी है। नहरों में पानी न आने के कारण खेत सूख चुके हैं। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए किसानों ने शीघ्र पानी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गोमती नदी से वर्षों पूर्व बनी सात किमी लंबी नहर खराब हो चुकी है। नहर में कई जगह रिसाव के कारण सिंचाई विभाग ने उसमें पालीथिन और मिट्टी डालकर एक किमी तक पानी चलाया है। इससे आगे के खोली, काकड़ा, भटोली, मल्ला कनेरा तोक के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

पानी न आने से लोग धान नहीं बो पा रहे हैं जबकि धान की नर्सरी तैयार करने का समय आ चुका है। प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग से कई बार नहर में पानी चलाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई विभाग से वर्षों पूर्व घटगाड़ गधेरे से बनी गूल में भी पानी कम है।
विज्ञापन


किसानों की मेहनत से गूल चालू की गई लेकिन वह भी सिर्फ 500 नाली जमीन तक ही पहुंच सकी जबकि दो हजार नाली जमीन सूखी है। ग्रामीणों ने नहर, गूल में शीघ्र टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार, दिनेश कांडपाल, ख्याली दत्त कांडपाल, पूरन चंद्र, राजेंद्र कांडपाल, गोविंद सिंह, इंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

इधर सिंचाई विभाग के ईई पीसी कर्नाटक ने बताया कि नहर में पिछले दिनों पानी चला दिया गया है। नहर के अत्यधिक जीर्णशीर्ण होने के कारण उसमें रिसाव हो रहा है। नहर के जीर्णोद्धार के लिए जिला योजना में प्रस्ताव रखा गया है। बजट मंजूर होने पर जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने बेलदार से भी किसानों की मदद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें