फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्राओं के लिए मात्र एक शौचालय छात्र खुले में शौच के लिए मजबूर

Fri, 16 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज सौंग में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय का उचित प्रबंध नहीं है। विद्यालय के एकमात्र शौचालय का प्रयोग छात्राएं कर रही हैं। छात्रों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूल के भवन को भी मरम्मत की दरकार है।
विज्ञापन

विद्यालय में अध्ययनरत 165 विद्यार्थियों और 20 शिक्षक-कर्मचारियों के लिए केवल एक ही शौचालय है। पुराने शौचालय लंबे समय से बदहाल और जर्जर होने से निष्प्रोज्य पड़े हैं। विद्यालय का भवन भी दिनोंदिन जर्जर होता जा रहा है। कक्षा-कक्षों की छत से प्लास्टर उखड़ने लगा है।
कक्षा के दौरान सीमेंट गिरने से विद्यार्थियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। पीटीए अध्यक्ष कलावती देवी और संरक्षक राजू राकुली ने बताया कि विभाग की अनदेखी के कारण छात्रों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है। स्कूूल के पुराने भवन की छत बारिश के दौरान टपकती है। विद्यार्थियों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय में वर्ष भर न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम,खेल कूद प्रतियोगिता, अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। विभाग को जल्द स्कूल भवन की मरम्मत और शौचालयों का निर्माण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें