फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में चरस तस्कर के साथ पुलिस और एसओजी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि कपकोट तहसील के बाछम निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह कपकोट से चरस लेकर हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। बालीघाट तिराहे पर पुलिस को देखकर देवेंद्र सिंह सकपका गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसके बैग से तीन किलो चरस बरामद की गई।

बरामद माल की कीमत तीन लाख आंकी गई है। इधर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह सफलता हासिल करने वाली टीम को बधाई देते हुए सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारी को आदेश दिए हैं कि अपनेे- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। पुलिस टीम में   अकरम अहमद, पंकज जोशी, रमेश गाड़िया, बसन्त पंत, महेंद्र सिंह, हेमचंद्र मठपाल, चंदन राम, इमदाद हुसैन, भूपाल सिंह शामिल थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें