फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी में मैया के जयकारों से गूूंजे मंदिर

Sat, 13 Apr 2019 11:40 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में नवरात्रि की अष्टमी पर चंडिका मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शनिवार को मैया के जयकारों के बीच रामनवमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा नौ कन्याओं का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने नौ दिन से चले आ रहे व्रतों का उद्यापन किया। 
विज्ञापन

नगर के चंडिका मंदिर, ठाकुरद्वारा वार्ड का राम मंदिर, कैलखुरिया मंदिर, जजी परिसर का कालिका मंदिर, बागनाथ मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मंदिरों में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन किया। इधर कांडा के कालिका मंदिर सहित कपकोट के बदियाकोट भगवती मंदिर, पोथिंग के देवी मंदिर सहित काफलीगैर आदि स्थानों में भी देवी मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। आरे के देवी मंदिर, कठायतबाड़ा के दुर्गा मंदिर व चंडिका मंदिर में विशेष पूजा अर्चना आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। जजी परिसर के कालिका मंदिर में भी पुजारी बसंत बल्लभ पाठक ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें