बागेश्वर। जिले में आगामी दिनों में खराब मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम भटगांई ने कहा कि मौसम विभाग ने जिले के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। उन्होंने आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, विद्युत, जल संस्थान, स्वास्थ्य, राजस्व, नगर निकाय और पुलिस विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में तत्परता से कार्य करते हुए लोगों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को पहले से तैयार रखने को कहा। ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र और जनजागरूकता अभियान को तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद