फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों को मिलेगा स्वामित्व प्रमाणपत्र

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने स्वामित्व प्रमाणपत्र के लिए श्रेणी 6(2) आबादी में रह रहे लोगों को भूस्वामी की मौजूदगी में सर्वेक्षण कर चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि स्वामित्व योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य उक्त श्रेणी में रह रहे लोगों को चिह्नित कर प्रमाणपत्र दिलाना है। प्रमाणपत्र बनने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए भूस्वामी की मौजूदगी में सर्वे करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को उक्त श्रेणी की आबादी में पहचान के लिए गूगल मैप के अनुसार चूने से निशान लगाने के निर्देेश दिए हैं।
भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सर्वेक्षक रमेश कुमार बारमाटे ने रिपोर्ट बनाते समय गांव और तहसील का नाम लिखने को कहा है। सर्वेक्षण के समय संबंधित प्लॉट पर चूने से एल मार्क बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि एक प्लॉट पर दो व्यक्ति रह रहे हैं, तो उसमें टी मार्क का अंकन किया जाए। चार लोगों के प्लॉट में चार टी मार्क बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें