बागेश्वर डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ। संवाद न्यूज ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक खेल समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए।
वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन हुई 300 मीटर दौड़ में पूनम, निशा, कोमल, 500 मीटर दौड़ में विजय कुमार, मनीष परिहार, कृष्णा कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। चक्का फेंक में प्रदीप कुमार, विजय कुमार, पवन कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे। प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में डॉ. एसएस धपोला, डॉ. पंकज कुमार दूबे, डॉ. हेमलता, डॉ. मनोज कुमार टम्टा, डॉ. अनुपमा पांडेय, डॉ. रश्मि, डॉ. नरेश अग्रवाल, डॉ. ओमप्रकाश, महिपाल सिंह आदि रहे।