कपकोट में कोविड शपथ लेते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकासखंड कपकोट में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए ग्राम विकास विभाग ने कोविड-19 से बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीएस रावत ने स्लाइड शो के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी गंगा गिरी गोस्वामी ने मनरेगा श्रमिकों और प्रधानों को निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्य करने को कहा।
ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने प्रवासियों और बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से प्रवासियों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ देने की अपील की। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा बघरी, भूपेश गढ़िया, कमला आर्या, रुकमणी दानू, गंगा कोरंगा, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह आदि थे।