फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बीडी पांडेय परिसर में जोरदार हंगामा, छत पर चढ़कर NSUI विद्यार्थियों ने की नारेबाजी; दी चेतावनी

Tue, 22 Oct 2024 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

परीक्षाफल की गड़बड़ी दूर करने और जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ता छत पर चढ़ गए। छात्रों ने छत से कूदने की चेतवानी देते हुए काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन
मांगों को लेकर NSUI विद्यार्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षाफल की गड़बड़ी दूर करने और जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ता छत पर चढ़ गए। छात्रों ने छत से कूदने की चेतवानी देते हुए काफी देर तक हंगामा काटा। इससे पूर्व आक्रोशित विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन भी किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे परिसर में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। करीब आधे घंटे बाद छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, नीरज जोशी, अजय कुमार, संस्कार भारतीय, और ललित कुमार परिसर के भवन की छत पर चढ़ गए। छात्र बार-बार छत से कूदने की चेतावनी देने लगे। परिसर प्रशासन ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: गांजे के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, बिहार से गांजा बेचने रुद्रपुर आई थी दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की टीम भी पहुंच गई। निदेशक प्रोफसर जीसी साह समेत सभी प्राध्यापकों और पुलिस के समझाने के बाद छात्र छत से नीचे उतरे। हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें