फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में होंगे रचनात्मक कार्यक्रम

Sun, 13 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यहां प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। इधर जीजीआईसी का एनएसएस शिविर जारी है। विक्टर मोहन जोशी जीआईसी के शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


 उन्होंने छात्रों से सामाजिक, राष्ट्रीय सरोकारों के साथ जुड़ने का आह्वान किया, एनएसएस के कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया और नशे की लत से बचने की नसीहत दी। कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम ने शिविर में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह का संचालन भीम सिंह कोरंगा, दीप जोशी ने किया।

दीप जोशी, प्रधानाचार्य पीके तिवारी आदि ने भी विचार रखे। शिविरार्थियों ने स्वागत गीत आदि कार्यक्रम पेश किए। वहां गोविंद सिंह परिहार, अमित विश्वकर्मा, मदन सिंह राणा, योगेश कनवाल, धीरज ओली, भगवती प्रसाद, सतीश चंद्र, रीता कपकोटी आदि थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का शिविर उर्दू मीडियम स्कूल में जारी है। यहां दिन में श्रमदान किया गया। शाम के समय रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें