फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्टे का समर्थन मूल्य निर्धारित

Sun, 13 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड औद्यानिक विपणन परिषद ने राज्य में माल्टा का समर्थन मूल्य  निर्धारित किया है। परिषद यहां के किसानों से एक ग्रेड का माल्टा 16 रुपये किलो और बी ग्रेड का 13 रुपये किलो की दर से खरीदेगा।
विज्ञापन


परिषद ने पहाड़ी नीबू  का भी समर्थन मूल्य तय किया है। इसके लिए दो स्थानों पर माल्टा विपणन की व्यवस्था की गई है।

जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि किसानों से बड़े आकार वाला एक ग्रेड का माल्टा 16 रुपये प्रतिकिलो, मध्यम आकार का बी ग्रेड का माल्टा 13 रुपये किलो और छोटे आकार का सी ग्रेड का माल्टा सात रुपये किलो की दर से खरीदा जाएगा। इसके साथ ही पहाड़ी नीबू का भी समर्थन मूल्य तय किया गया है।

ए ग्रेड का नीबू आठ रुपये किलो, बी ग्रेड का छह रुपये किलो और सी ग्रेड का नीबू चार रुपये किलो की दर से खरीदा जाएगा।

 डीएचओ ने बताया कि माल्टा और नीबू की खरीद के लिए उद्यान विभाग ने बागेश्वर जिले के कपकोट और गरुड़ स्थित उद्यान सचल दल केंद्रों पर विपणन केंद्र बनाए हैं। किसान वहां अपने उत्पादों को बेच सकते हैं। नीबू और माल्टा के  संग्रहण का काम 15 दिसंबर से आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें