फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गागरीगोल में एनएसएस शिविर शुरू

Wed, 25 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 महाविद्यालय गरुड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय गागरीगोल में शुरू हो गया है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर साहित्यकार मोहन जोशी ने कहा कि एनएसएस के शिविरों से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
विज्ञापन


उन्होंने शिविरार्थियों से शिविर के दौरान सीखे अनुभवों को दैनिक व्यवहार में लाने को कहा। विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस संघ जूनियर के जिलाध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया ने बच्चों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। कहा कि एनएसएस के शिविरों से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

वहां पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रेम प्रकाश, डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. शिव प्रकाश राय, डीएस पछाई, ग्राम पधान खीम राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य भवानी राम, हरीश नेगी आदि ने  विचार रखे। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें