फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से नहीं जुड़ा टकनार

Fri, 24 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर का टकनार गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर टकनार गांव सड़क से नहीं जुड़ सका है। विकास के तमाम दावों के बावजूद ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हैं। ग्रामीणों को एक कुंतल राशन का भाड़ा 300 रुपए देना पड़ रहा है। सड़क के बगैर पलायन पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण न होने से अनेक बालिकाएं हाईस्कूल तक की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


गांव में एएनएम सेंटर न होने के कारण प्रसव पीड़िताओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बच्चों को टीके लगाने, पोलियो की ड्रॉप पीने के लिए गांव से चार किमी दूर कमेड़ीदेवी जाना पड़ता है। गांव के तीन बार प्रधान रहे चनर सिंह मेहरा ने बताया कि सड़क के लिए वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया गया था। इसी कारण अधिकारी भी गांव नहीं आ पाते। मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें