फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट न जलने से लोगों में रोष

Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
street light
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अनेक स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। लाइटों के बंद होने से नागरिकों, व्यापारियों को रात में कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अंधेरे में कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों को तेंदुए का भय सता रहा है। नागरिकों, व्यापारियों ने नगर पंचायत से स्ट्रीट लाइटें शीघ्र ठीक कराने को कहा है। 
विज्ञापन


रामलीला मैदान, एसबीआई, बैंड बाजार, भयूं, पुल बाजार आदि स्थानों पर कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। पंचायत ने उत्तरायणी मेले के दौरान कुछ लाइटें बदली थी, उनमें से अब कई  बंद हो गई हैं। लाइटों के न जलने से नागरिकों, व्यापारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रात के अंधेरे में चलने में कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। घुप अंधेरे में तेंदुए का भय अलग से सता रहा है।

नागरिकों, व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराने को कह दिया है लेकिन पंचायत ने मांग पूरी नहीं की। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ से मामले में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। मांग करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, वरिष्ठ व्यापारी गिरीश बिष्ट, कैलाश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोक कपकोटी आदि शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें जल्द ठीक करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें