फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी में सरयू, गोमती बगड़ में व्यापारिक मेला न लगाने की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। व्यापारियों ने उत्तरायणी पर सरयू और गोमती बगड़ में व्यापारिक मेला न लगाने की मांग की है। बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि सरयू और गोमती बगड़ में व्यापारिक मेला लगने से नदी में गंदगी होती है।
विज्ञापन

इससे नदी में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नदी तट पर वॉशरूम बनाने से गंदगी नदी में जाती है। नदी तट पर दुकानें लगने से शवयात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कहा कि जबरन नदी तट पर दुकानें लगाई गई तो इसका विरोध किया जाएगा। बैठक में पूरन रावत, बबलू जोशी, अनिल कार्की, विजय परिहार, सुरेश खेतवाल आदि मौजूद थे।
आपदा से क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत की जाए
बागेश्वर। आंबेडकर चेतना मंच ने नगर पालिका क्षेत्र के मंडलसेरा वार्ड में आपदा में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है। अंबेडकर चेतना मंच के संरक्षक किशन विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि वर्ष 2013-14 में बारिश के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जो अब पूरी तरह से ध्वस्त होने के कगार पर है। पूर्व में ग्रामीण क्षेत्र में शामिल होने के चलते कई बार ग्राम प्रधान को समस्या बताई, लेकिन रास्ते की मरम्मत नहीं हुई।
परिसीमन के बाद गांव के पालिका में शामिल होने के बाद उम्मीद थी कि, जल्द ही क्षतिग्रस्त मार्ग की सुध ली जाएगी, लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर मार्ग को जल्द नहीं सुधारा गया तो आक्रोशित क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रमेश राम आर्या, चंदन राम, जगदीश कुमार, नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें