फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और संचार सुविधा से महरूम है जातोली गांव

विज्ञापन
No Road in Jatoli Village of Pinder Vally
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील की पिंडर घाटी का गांव जातोली सड़क और संचार सुविधा से महरूम है। गांव के लोग आज भी 13 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों में शासन और प्रशासन की अनदेखी से नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क और संचार सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जातोली गांव पिंडर घाटी का दूरस्थ गांव है। विकास से गांव अभी भी काफी पीछे हैं। गांव के लोग मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। ग्रामीणों की सबसे बड़ी परेशानी वाहन सुविधा का न होना है। पिंडर घाटी के अधिकांश गांव जहां मोटर मार्ग से जुड़ गए हैं, वहीं जातोली की अब तक सुध नहीं ली गई है।
बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण बसंती देवी, हंसी देवी, प्रियंका दानू, कलावती देवी, दिनेश दानू, महिमन सिंह आदि ने बताया कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने गांव आते हैं। उस समय वे समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद कोई पूछने तक नहीं आना।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अगर समस्याओं के निदान के लिए कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें आगामी चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इधर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि कपकोट तहसील के हर गांव को सड़क से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। जातोली गांव को भी जल्द मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें