फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैम मंदिर वार्ड में नियमित नहीं हो रही सफाई

विज्ञापन
बागेश्वर के सैम मंदिर वार्ड में बोर्ड लगाने के बावजूद पड़ा कूड़ा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सैम मंदिर वार्ड में नए परिसीमन से कई ग्रामीण क्षेत्र जुड़े हैं। इनमें समस्याओं से निजात मिलना तो दूर बाजार से जुड़े क्षेत्रों में भी समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड में नियमित सफाई न होना आम समस्या बन गई है। सड़क और रास्तों पर बिखरे कूड़े के ढेर वार्ड का हाल बयान कर रहे हैं। सीवर की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते खुले में सीवर का पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

नदीगांव में सोमेश्वर रोड स्थित कलवर्ट पर रोजाना कूड़े का ढेर लगा रहता है। पालिका ने वहां पर चेतावनी बोर्ड तो लगा दिया लेकिन कूड़ा नहीं हटाया। कूड़े को सड़क पर फैलने से रोकने के लिए जाली तक नहीं लगाई गई है। रास्तों के साथ नालियां न बनने से उन पर पानी बह रहा है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल रही है। कई जगह पर पक्के मार्ग का निर्माण न होने से रास्ते बदहाल हैं। लोगों ने बताया कि वार्ड में कूड़े की गाड़ी नियमित रूप से नहीं आ रही है। शुल्क लेने के बावजूद सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पगडंडियों की भी सफाई न होने से पैदल चलने में परेशानी हो रही है।
-
परिसीमन वाले क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं होना बड़ी समस्या
सैम मंदिर वार्ड में परिसीमन के बाद कई ग्रामीण क्षेत्र शहरी निकाय का हिस्सा बने हैं। इनमें से नदीगांव, जुलकिया जैसे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी हैं। इनसे लोगों को रात में आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र होने से अंधेरे में तेंदुए का खतरा रहता है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। सही जगह पर लाइट न होने से लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

--
क्या कहते हैं लोग
--------
वार्ड में रास्ते के साथ नालियां और बिनवाल तिवाड़ी क्षेत्र से जुलकिया तक पक्का मार्ग बनाया जाना चाहिए। बाजार क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। नियमित सफाई न होने गंदगी बढ़ रही है। - गोविंद सिंह मटियानी, पूर्व प्रधान
-
वार्ड में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। सड़क के किनारे फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कलमठ के पास कूड़े के ढेर से गंदगी बढ़ रही है। कूड़े को फैलने से रोकने के लिए जाली की व्यवस्था होनी चाहिए। - उमेश पांडे
-
कई जगह जरूरत के मुताबिक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। अंधेरे में आवाजाही करने में जंगली जानवरों के हमले का खतरा रहता है। शुल्क लेने के बावजूद सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं, जिससे सड़क किनारे और रास्तों पर कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। - पंकज कबडोला
-
सैम मंदिर वार्ड में सीवर के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नियमित तौर पर कूड़ा नहीं उठाए जाने से गंदगी बढ़ रही है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। - दिनेश चंद्र जोशी
-
सभासद बोलीं...
वार्ड में 1.5 करोड़ का विकास कार्य कराया गया है। इसमें नालियां और सीसी मार्ग सुधारे गए है। इसके अलावा रास्तों के साथ नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। जिन क्षेत्रों में लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। नियमित तौर पर कूड़ा गाड़ी भेजी जा रही है और साथ ही स्वच्छक भी कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे हैं। - नीमा ड्याराकोटी, सभासद, सैम मंदिर वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें